ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत:पीलीभीत में बीसलपुर, बरेली मार्ग पर हुआ हादसा, ड्यूटी से लौटते समय गई जान
राजनीति
1 अक्टूबर 2026

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत हो गई। बीसलपुर, बरेली मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वीरेंद्र कुमार (21) को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्र को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था वीरेंद्र मृतक वीरेंद्र कुमार मोहम्मदपुर भजा गांव का रहने वाला था। वह शेखापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर काम करता था। बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बीसलपुर, बरेली मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरा प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र की बाइक को पीछे से या सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया हादसे के बाद वीरेंद्र को बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल रहा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सीओ राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की तलाश में कार्रवाई की जा रही है।
द
दैनिक भास्कर
1 अक्टूबर 2026
#road accident news#bisalpur bareilly highway#pilibhit news#up news#pilibhit crime#virendra kumar#petrol pump manager death#bisalpur road accident
लेख सारांश

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत हो गई। बीसलपुर, बरेली मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वीरेंद्र कुमार (21) को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्र को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था वीरेंद्र मृतक वीरेंद्र कुमार मोहम्मदपुर भजा गांव का रहने वाला था। वह शेखापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर काम करता था। बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बीसलपुर, बरेली मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरा प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र की बाइक को पीछे से या सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया हादसे के बाद वीरेंद्र को बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल रहा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सीओ राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की तलाश में कार्रवाई की जा रही है।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंराजनीति

सभी देखें →