विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण में कीट विज्ञान की जानकारी दी
राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के एमएससी विद्यार्थियों के लिए बुधवार को भड़ौदा स्थित वृंदावन में कीट, विज्ञान से जुड़ा शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण में एमएससी के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कई प्रकार के कीटों का अवलोकन कर उनका अध्ययन किया और कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में मिले अनुभव से जोड़ा। भ्रमण के दौरान डॉ. संगीता, रमेश कुमार और कंचन शर्मा ने फील्ड अध्ययन की वैज्ञानिक विधियां, कीटों के अवलोकन व पहचान की प्रक्रिया तथा क्षेत्रीय अध्ययन में आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह व विभागाध्यक्ष जीएल डिग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक परिवेश में प्रत्यक्ष अध्ययन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, पर्यवेक्षण क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।