तेजाजी का लोकनाट्य देखने उमड़े ग्रामीण
भास्कर न्यूज| बड़बड़ वीर तेजाजी के जीवन और गाथाओं पर आधारित लोकनाट्य का मंचन चल रहा है। यह आयोजन कस्बे में जारी नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा है। देर रात तक दर्शकों की भीड़ बनी रही। आसपास के गांवों से लोग खेल देखने पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते असर से नई पीढ़ी पारंपरिक मनोरंजन से दूर हो रही है, लेकिन तेजाजी के खेल में श्रद्धा के कारण रुचि बनी हुई है। मंचन में भवानी शंकर लोधा पाठ कर रहे हैं। कॉमेडी में गोपाल लाल कारपेंटर हैं। मीणा डाकू का पाठ रामबाबू लोधा कर रहे हैं। आयोजन की जिम्मेदारी हेमराज संभाल रहे हैं।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।