ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच, पीपीई किट बांटे
स्वास्थ्य

सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच, पीपीई किट बांटे

द
दैनिक भास्कर
1 अक्टूबर 2026
लेख सारांश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से बुधवार को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच, पीपीई सुरक्षा किट वितरण एवं जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में सफाई मित्रों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए पीपीई किट भी वितरित किए गए। सभापति राजकुमार बड़जात्या ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान नगर परिषद की प्राथमिकता है। आयुक्त जनार्दन शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जांच के साथ सुरक्षा उपकरणों का नियमित और सही उपयोग भी जरूरी है। चिकित्सा विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जानकारी दी। वहीं स्वच्छ भारत मिशन नोडल प्रभारी एवं सहायक अभियंता विष्णु अडानिया ने पीपीई किट के नियमित उपयोग पर जोर दिया। आईईसी टीम ने सफाई मित्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता, कार्यस्थल पर सुरक्षा और सुरक्षित कार्य पद्धतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपसभापति मनेन्द्र सिंह खंगारोत, एईएन त्रिलोचन कुमावत, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नवल मटूटू, स्वास्थ्य निरीक्षक ऋषभ सिंह चौहान, चिकित्सा विभाग की टीम, पार्षद, जमादार सहित अन्य मौजूद थे।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंस्वास्थ्य

सभी देखें →