नगर परिषद में बिना काम बैठने वाले लोगों पर अब होगी कार्रवाई
बालोतरा | नगर परिषद बालोतरा में कार्यालयीन व्यवस्था को लेकर सभापति योगेश गहलोत और आयुक्त आशुतोष आचार्य ने कार्यालय आदेश जारी किया है। नगर परिषद के विभिन्न कक्षों में आमजन एवं आवेदकों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों के बिना किसी कार्य के बैठने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में लिखा है कि नगर परिषद के विभिन्न कक्षों में बिना किसी कार्य के बाहरी व्यक्तियों के बैठे रहने से कार्य प्रभावित होते हैं। नगर परिषद में जारी इस आदेश के बीच भू, माफिया और पट्टा माफिया से जुड़े लोगों की कार्यालयों में आवाजाही पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यालयों में अनावश्यक रूप से बैठने वाले व्यक्तियों पर सख्ती से नियमों की पालना सुनिश्चित होने से आमजन को अपने काम करवाने में सुविधा मिल सकती है। आमजन के कार्यों में अनावश्यक देरी रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।