ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
कल से विराट श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन, हवन और छात्रवृत्ति वितरण समारोह
धर्म

जालंधर | संकीर्तन सम्राट और रसिक शिरोमणि सद्गुरुदेव स्वामी मुकुन्द हरि महाराज की स्मृति में 2 से 4 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विराट श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन करवाया जाएगा। श्री राम प्रचार संकीर्तन मंडल का आयोजन सनातन धर्म सभा, माई हीरां गेट में होगा, जिसमें संकीर्तन, हवन यज्ञ, संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजनों की प्रस्तुतियां रखी हैं। 2 अक्टूबर को रात 8 बजे पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू होगा और रात 9 से 12:30 बजे तक हिसार के श्री दिव्य दास संकीर्तन करेंगे। 3 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हवन यज्ञ होगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक गोवर्धन के पंडित तुलसी राम शास्त्री संगीतमय सुंदरकांड पाठ करेंगे, जबकि रात 8 से 12:30 बजे तक सोनीपत के राजीव शास्त्री संकीर्तन करेंगे। 4 अक्टूबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक श्री राम प्रचार संकीर्तन मंडल का संकीर्तन होगा। फिर पंडित तुलसी राम शास्त्री दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रस्तुति देंगे। शाम 5 से 8 बजे तक भजन सम्राट अशोक शर्मा और कुमार आशु शर्मा भजन सुनाएंगे तथा रात 8:30 बजे भोग और महाआरती होगी। इसी दिन शाम 4:30 बजे स्वामी मुकुन्द हरि छात्रवृत्ति योजना के तहत विभिन्न स्कूलों के चयनित जरूरतमंद और होनहारों को छात्रवृत्ति देंगे। आयोजन में श्री राधा वल्लभ संकीर्तन मंडल, जालंधर का सहयोग भी रहेगा।

द
दैनिक भास्कर · 1 अक्टूबर 2026
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंधर्म

सभी देखें →