श्री कृष्ण का जीवन प्रेम, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है : महाराज
भास्कर न्यूज | अमृतसर पंचरत्न श्री कृष्ण मंदिर कमेटी की तरफ से करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा के 5वें दिन भक्तों का गजब उत्साह दिखा। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची और भक्ति रस में सराबोर हो गई। यह आयोजन कमेटी चेयरमैन पुरुषोत्तम पाल और प्रधान तरसेम लाल रंगीला की अध्यक्षता में हो रहा है। व्यास गद्दी से परम पूज्य परशुराम महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन, मिश्री, गोवर्धन पर्वत और रास लीला का बेहद मनोहारी वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, त्याग और धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कथा के दौरान जैसे ही भजनों का दौर चला, पूरा पंडाल 'जय कन्हैया लाल' और 'राधे, राधे' के जयकारों से गूंज उठा। संगत भजनों पर खूब झूमी। इस मौके पर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के प्रधान बलदेव सिंह ने भी अपने साथियों समेत पहुंचकर माथा टेका। अंत में आरती कर प्रसाद व अटूट लंगर बांटा गया। कमेटी ने शहरवासियों से आने वाले दिनों में भी बढ़, चढ़कर पहुंचने की अपील की है।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।