भागवत कथा के तीसरा दिन ध्रुव भरत और प्रहलाद चरित्र का वर्णन
भास्कर न्यूज |अमृतसर मजीठा रोड स्थित श्री राम एवेन्यू के उत्तरांचल भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान के परम भक्तों के चरित्रों का वर्णन कर भक्ति एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बाबा बालक नाथ मंदिर की ओर से करवाई जा रही कथा के दौरान आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव जी की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से यह शिक्षा मिलती है कि मनुष्य यदि सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान का स्मरण करे, तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त हो सकता है। उन्होंने भरत चरित्र के माध्यम से वैराग्य और प्रभु भक्ति का महत्व समझाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिंपल पंडित, आप नेता सुर सिंह ढिल्लों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।