कटड़ा बगियां स्थित सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
भास्कर न्यूज | अमृतसर कटड़ा बगियां स्थित सनातन धर्म मंदिर में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। कथा 6 अक्टूबर तक चलेगी। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस कथा में वृंदावन धाम से पधारे भागवताचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री महाराज अपनी मधुर वाणी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा मंत्रमुग्ध करेंगे। कथा के शुभारंभ पर सुबह 8 से 10 बजे तक कलश यात्रा निकाली गई। इससे पहले मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ 51 कलशों की पूजा, अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा शुरू की। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा ढोल की थाप और जय श्री कृष्ण के जयकारों के साथ आसपास के इलाकों से होकर गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर कमेटी के अनुसार प्रतिदिन शाम साढ़े 3 से 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। कमेटी ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।