ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
खाद्य लाइसेंस व पंजीयन के नाम पर ठगी, लोग सतर्क रहें: विभाग
व्यापार

खाद्य लाइसेंस व पंजीयन के नाम पर ठगी, लोग सतर्क रहें: विभाग

द
दैनिक भास्कर
1 अक्टूबर 2026
लेख सारांश

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग को शिकायत मिली है कि फर्जी लोग हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु पाठक के नाम से फर्जी जुर्माना रसीदें बनाकर खाद्य जनित बीमारी व फूड प्वाइजनिंग के नाम पर 5 हजार रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा, शहर के कुछ चॉइस सेंटरों ने भी खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन का दावा कर व्यापारियों से भारी, भरकम राशि वसूली जा रही है। ठग फूड ऑफिसर बनकर लाइसेंस और पंजीयन के लिए आवेदन ले रहे हैं और पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी जितेंद्र नेले ने सभी व्यापारियों और खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी व्यक्तियों से पूरी तरह सावधान रहें। किसी के बहकावे में न आएं। खाद्य पंजीयन के लिए व्यापारी सीधे उपसंचालक कार्यालय में संपर्क करें।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंव्यापार

सभी देखें →