ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
स्वास्थ्य

बीपी, डायबिटीज की जांच में 6210 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया इलाज

द
दैनिक भास्कर
1 अक्टूबर 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के घर, द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत अब तक 1,26,470 लोगों की डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, ओरल कैंसर और एनीमिया की जांच की जा चुकी है। अभियान में बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान कर लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें समुदाय स्तर पर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। जांच में संभावित मरीज मिलने पर उन्हें संबंधित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आगे की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के स्वच्छता कर्मियों को भी अभियान के दायरे में शामिल कर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अभियान शुरू होने से पहले 19,365 हाइपरटेंशन और 16,435 डायबिटीज के मरीज चिन्हित थे। वहीं 2 सितंबर से अब तक अभियान के दौरान 3,540 नए हाइपरटेंशन और 2,670 नए डायबिटीज मरीज चिन्हित किए गए हैं। इन मरीजों का विवरण एनसीडी पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। नियमित जांच और फॉलोअप के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। सभी स्वास्थ्य केंद्र में जाँच की सुविधा उपलब्ध डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए दवाएं सदर अस्पताल शेखपुरा से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी बीमारी के लक्षण या समस्या सामने आने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आगे की जांच और उपचार कराना जरूरी है। एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ नौशाद आलम ने बताया कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से अभियान का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आवश्यक जांच और परामर्श से वंचित न रहे। विभाग ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

बीपी, डायबिटीज की जांच में 6210 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया इलाज
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंस्वास्थ्य

सभी देखें →